🏫 About Us

Management

अशोक पुंगलिया
अशोक पुंगलिया
अध्यक्ष

उत्तम् शैक्षणिक आधारभूत संरचना ओर सर्वश्रेष्ठ ज्ञानोपार्जन के साथ विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान करने में सक्षम श्री महेश उच्च माध्यमिक विद्यालय, इस प्रकार है, जैसे समस्त सृष्टि - सूर्य, चन्द्र, तारागण, पर्वत, समुद्र, नदियाँ, वन वनस्पति तथा अन्य प्राणी वर्ग परम विधाता की अभिव्यक्ति है। मैं विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ देता हूँ। विद्या के इस मन्दिर से सुशिक्षित, सुयोग्य, चरित्रवान बनकर छात्र दुनिया के विकसित देशो के व्यक्तियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें।

हरी गोपाल राठी
हरी गोपाल राठी
मानद् सचिव

मुझे यह बताकर अपार हर्षानुभूति हो रही है कि श्री महेश उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोधपुर में अनेकानेक गतिविधियो एवं चहुँमुखी विकास का परिचायक है। इसके माध्यम से जहाँ एक ओर छात्रों की अन्तर्निहित अभिरुचियाँ उजागर होती है, तो दूसरी ओर उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का समूचा अवसर उपलब्ध होता है। हमारा विद्यालय गौरवान्वित है ऐसी प्रतिभाओं से, जिन्होने देश विदेश में श्री महेश उच्च माध्यमिक विद्यालय का नाम अनवरत उजाकर किया है।

कैलाश चन्द मोदी
कैलाश चन्द मोदी
कोषाध्यक्ष

मुझे यह जानकर अत्यधिक प्रशन्नता है कि श्री महेश उच्च माध्यमिक विद्यालय, जोधपुर अपने विद्यार्थियों को विभिन्न रचनाओं के माध्यम से उनकी प्रतिभा एवं भावनाओ को दर्शने का अवसर प्रदान करता है। इस विद्यालय ने अनेक कसौटियों पर खरा उतर कर अपने प्रशसको का असीम स्नेह अर्जित किया है। हमारा विद्यालय अपनी समृद्व परम्पराओं को संजोए शिक्षा जगत् मे अपनी अमिट छाप छोडते हुए सूर्य-नगरी का जाज्वल्यमान नक्षत्र विद्यालय है।